प्रतापगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग के अरनोद क्लस्टर की मासिक बैठक आंगनवाड़ी केंद्र अरनोद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने की।
बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पोषाहार एवं दुग्ध वितरण, एफआरएस, ई-केवाईसी, पोषण ट्रैकर ऐप तथा अपर आईडी से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की।
परियोजना अधिकारी निनामा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करें। साथ ही एसआईआर सर्वे में बीएलओ को सहयोग करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर कविता सिंह पवार ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से मंथली प्रोग्रेस रिपोर्ट संकलित की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में अरनोद क्लस्टर की सभी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।