BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 1:17 pm
BIG NEWS : एमपी की सियासत, विभागों की समीक्षा पर उठे सवाल, गड़बड़ी और घोटालों पर सीएम क्या मंत्रियों से लेंगे इस्तीफा, जीतू पटवारी बोले- अब कांग्रेस खुद भी करेगी समीक्षा, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा को लेकर बैठक शुरू होने के पहले ही प्रदेश में सियासत होने लगी है। समीक्षा बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए हैं।


वित्त मंत्री का ड्रग्स तस्करों के साथ फोटो
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- कृषि, राजस्व, सहकारिता, स्कूल और उच्च शिक्षा में गड़बड़ी और घोटालों पर सीएम क्या इस्तीफा लेंगे? सड़क और पुल धंसने पर पर क्या पीडब्ल्यूडी मंत्री का इस्तीफा लेंगे। स्मार्ट मीटर से हजारों का बिल आ रहा है, कमीशनबाजी के लिए क्या ऊर्जा मंत्री का इस्तीफा लेंगे। कफ सिरप और एम वाय में हुई घटनाओं पर स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लेंगे। वित्त मंत्री का ड्रग्स तस्करों के साथ फोटो आए, क्या उनसे पूछा गया।


मंत्री खुद कहे की मैं ईमानदार हूं
विधायकों का वेतन बढ़ने वाली है। 26 विभागों की सैलरी नहीं मिल पा रही है। बीजेपी के विधायकों को चुनौती है कि- बिना रिश्वत किसी कार्यकर्ता का काम करवाकर दिखाएं। महिला बाल विभाग में मंत्री पर खुद नियुक्ति में रिश्वत का आरोप लगाया है। कहा- अब कांग्रेस खुद भी विभागों की समीक्षा करेगी। मंत्री खुद कहे की मैं ईमानदार हूं। सारे मंत्री लूटने वाले हैं।


जीतू के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल का पलटवार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सीएम के रिव्यू मीटिंग को लेकर दिए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा- हमारी सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है। यही कारण है के मुख्यमंत्री सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस अगर जनता की इतनी हितैषी होती तो प्रदेश में उनकी सरकार होती। कांग्रेस की जब सरकार रही तब भी जनता का हित नहीं सोचती थी। हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है तभी हर बार जनता बीजेपी पर भरोसा जताती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE