शाजापुर। हम मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम पंचायत हरियाणी, डूंगरगांव के निवासी हैं। लगभग 1000 आबादी वाला हमारा गांव मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। आवास (कुटिया) की कोई व्यवस्था नहीं, पानी निकासी के लिए गटर-नाले नहीं बने, मुक्ति धाम तक पक्का रास्ता नहीं कच्चे रास्ते से ही जाना पड़ता है।
सरपंच को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं! गांव में बड़ा नाला भरा रहता है। बारिश का गंदा पानी, भयानक बदबू, मकान टूट चुके, रेत माफिया अवैध खनन करते हैं (सरपंच की जानकारी में)। इससे बीमारियां फैलने का खतरा, बच्चे आसपास खेलते हैं। कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। झूठे वादों पर वोट देते हैं, विकास की उम्मीद में, लेकिन कुछ नहीं बदला।
अगर समस्याओं का समाधान न हुआ, तो आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार करेंगे। यह पूरे गांव की साझा मांग है! कृपया तुरंत ध्यान दें। धन्यवाद दिनांक 2 दिसंबर 2025। निवेदक डूंगरगांव की सभी लाड़ली बहनें।