BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 3:13 pm
REPORT : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 55 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, दिव्‍यांग पंकज को स्‍वरोजगार के लिए रेडक्रास से दिलाया लेपटाप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में जनसुनवाई की। उन्‍होने जावद निवासी दोनो पैरो से चलने में असमर्थ बी.सी.ए.उत्‍तीर्ण दिव्‍यांग पंकज बोहरा को कम्‍पूयटर से संबंधित स्‍वरोजगार के लिए रेडक्रास नीमच से लेपटाप क्रय करने हेतु सहायता राशि स्‍वीकृत की है। साथ ही पंकज बोहरा को एम.पी.ऑनलाईन का कार्य करने के लिए एम.पी.ऑनलाईन का पंजीयन करवाकर, पंजीयन पत्र तत्‍काल जारी करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने ई-गर्वेनेंस जिला प्रबंधक को दिए है। कम्‍यूटर संचालन में दक्ष दिव्‍यांग पंकज बोहरा कलेक्‍टर से जनसुनवाई में मिली इस मदद से अपना स्‍वयं का एम.पी.ऑनलाईन का कार्य कर, आत्‍मनिर्भर बन सकेगा और अपना व अपने परिवार का अच्‍छे से गुजर बसर कर सकेगा।

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में कनावटी के हरिओम पाटीदार के आवेदन पर जेल के पास कनावटी की गाडोलिया बस्‍ती में मुख्‍य सड़क के दोनो ओर किए गये अवैध अतिक्रमण तत्‍काल हटाने के निर्देश भी तहसीलदार नीमच शहर को दिए है।  

जनसुनवाई में 55 आवेदकों ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बी.एस.कलेशसहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

जनसुनवाई में इंद्रा नगर नीमच के माणकचंद, नयागांव के राजू धाकड़, गुजरखेडी तालाब के दिनेश धाकड, नीमच सिटी के जगदीश खरारे, किशनपुरा के कमलेश, बिसलवास खुर्द के जानकीलाल, सुरजमल, नीमच के शंकरलाल, धनेरियाकलां की ममता बाई, जवाहर नगर नीमच के रमेशचंद्र, नीमच की परवीन बी, गिरदौडा के रूपचंद्र, अठाना की गुड्डीबाई, जनकपुर के सुभाष पाटीदार, मनासा के राधेश्‍याम ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह सरवानिया महाराज की नंदूबाई, नयागांव की सम्‍पतबाई, बोरखेडी पानेडी जगदीशचंद्र, बराडा के रामगोपाल, मौखमपुरा की अख्‍तरबाई, धनेरियाकलां की पार्वतीबाई, नीमच के छोटेलाल, बिसलवास की प्रेमबाई, नीमच के मुस्‍तकिम, ईस्‍माईलखान, कंजार्डा के हीरालाल, मरीरिया के यूनूस बेग, घोटा पिपलिया के किशोरदास, नयागांव के सत्‍तु धाकड़, मनासा की अन्‍नपूर्णा बाई आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE