छतरपुर। आईएस संतोष वर्मा के विवादित बोल के बाद एक और संतोष वर्मा की भद्दी पोस्ट सामने आई है, यह संतोष वर्मा भी कर्मचारी है और छतरपुर की जिला कलेक्ट्रेट की निर्वाचन शाखा में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ है सरकारी कर्मचारी होते हुए भी इसने अपनी घिनोनी मानसिकता का जहर हिन्दूओ की आराध्य देवी कामाख्या देवी के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट कर समाज के लोगो की भावनाएं आहत की है, कलक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी की इस करतूत के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है और अब धर्म प्रेमी लोग छतरपुर के इस संतोष वर्मा पर कार्यवाही की मांग कलेक्टर से कर रहे है, संतोष वर्मा ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी हिंदू देवी के बारे में किया अमर्यादित भाषा का उपयोग किया वही कलेक्ट्रेट के बाबू का कहना है कि उसकी सोशल मीडिया आईडी हैंक हो गई है। जिसकी शिकायत उसने विवादित पोस्ट की जानकारी लगते ही पुलिस मे शिकायत की है, वही सीएसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।