BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 3:33 pm
KHABAR : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रोकने पर होगी सख्त कार्रवाई, जनसुनवाई में कलेक्टर एवं सीईओ ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी अधिकृत कारण के किसी भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन नहीं रोकी जाए। पेंशन में अनावश्यक विलंब या रोक लगाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में पेंशन की कोई फ़ाइल अथवा कैश लंबित नहीं रहना चाहिए। 

कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि किसी सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी की पेंशन रोकी जाती है, तो सेवानिवृत अधिकारी या कर्मचारी इसकी तुरंत शिकायत जिला स्तरीय जनसुनवाई में करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। भानपुरा निवासी लक्ष्‍मीबाई ने डूब क्षेत्र की कृषि भूमि का मुआवजा राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ढाबला निवासी भारत सिंह ने मंदिर जिर्णाेद्वार के लिए राशी स्विकृत करवाने  के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्‍हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दलोदा रेल निवासी मांगीलाल ने भूमि का रकबा सुधारने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलोदा को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में वृद्धा पेंशन दिलवाने, पीएम आवास की राशी दिलवाने, बिल की राशि कम करने, सिमांकन करवाने, आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने एवं भूमि में से बंधक हटवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE