शाजापुर। मगरिया चौराहा स्थित डीपी से करंट लगने से एक वानर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौरक्षा सेना के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वानर डीपी में करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो चुका था।
काफी प्रयासों के बाद गौरक्षकों ने वानर को डीपी से बाहर निकाला और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने लगे, किंतु रास्ते में ही वानर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गौरक्षा सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा वानर के पार्थिव शरीर को दोपहिया वाहन से मुक्ति धाम ले जाया गया और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विशाल मालवीय, हर्षित परमार, संजय (संजू) पवैया सहित अन्य गौरक्षक उपस्थित रहे।