BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 4:37 pm
KHABAR : पार्श्वनाथ स्वामी दिगंबर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, नीमच में निकली दिव्य शोभायात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, समाजजनों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पार्श्वनाथ स्वामी दिगंबर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर धर्म-श्रद्धा से सराबोर दिखाई दिया। महोत्सव की श्रृंखला में बांग्ला नंबर 60 स्थित पुरानी नगर पालिका से दिव्य, भव्य और अद्भुत शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्ति के साथ सहभागिता की।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंगल ध्वनियों, जयघोष, आकर्षक रथों, दिगंबराचार स्वरूपों, धार्मिक झांकियों और पुष्पवर्षा के बीच आगे बढ़ी। पूरे नगर में आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर धर्म की महिमा को नमन किया।

श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा आयोजित यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार सुबह महोत्सव की शुरुआत शांति जाप, नित्य नियम पूजन और प्रवचन से हुई। इसके बाद इंद्रसभा एवं राज्यसभा के बीच पार्श्व कुमार जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को दिव्यता से आलोकित कर दिया।

शोभायात्रा के उपरांत जन्माभिषेक, प्रवचन, सौधर्म इन्द्र का तांडव नृत्य, सीडी प्रवचन, पालना झुलाना सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम में समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन की भव्यता और बढ़ा दी।

जैन धर्मावलंबियों के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन इस पावन पर्व के साक्षी बने और पार्श्वनाथ प्रभु के कल्याणक क्षणों का आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE