शामगढ़। थाना शामगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में वर्ष 2012 से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी ताराचंद पिता लक्ष्मीनारायण तिवारी (52), निवासी शामगढ़ तथा रामप्रकाश उर्फ प्रकाश गंजा पिता मांगीलाल बलाई (53), निवासी आलमगढ़, शामगढ़ को गिरफ्तार किया।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इस अभियान का जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमालता कूरील द्वारा तथा अनुभाग स्तर पर विशेष कार्ययोजना सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति के निर्देशन में की जा रही है।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक अभिषेक बोरासी एवं टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। दोनों आरोपी प्रकरण क्रमांक 12/2012, अपराध क्रमांक 115/2012, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में माननीय विशेष न्यायालय, गरोठ में विचाराधीन मामले में वर्ष 2012 से फरार थे। इन पर 29 नवंबर 2025 को स्थायी वारंट जारी हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी-
- ताराचंद पिता लक्ष्मीनारायण तिवारी, उम्र 52 वर्ष, निवासी शामगढ़
- रामप्रकाश उर्फ प्रकाश गंजा पिता मांगीलाल बलाई, उम्र 53 वर्ष, निवासी आलमगढ़, शामगढ़
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
उपनिरीक्षक अभिषेक बोरासी, उपनिरीक्षक राजूसिंह अहिरवार, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, आरक्षक हीरालाल यादव एवं आरक्षक विशाल सिंह चंद्रावत।