BREAKING NEWS
मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 6:47 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश, बोले- जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों की समग्र आईडी बनाने के लिए सोमवार को पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित राशि भुगतान के प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी सोमवार को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश स्‍वास्‍थ विभाग एवं  पंचायत सचिवों को दिए है। इन शिविरों में ए.एन.एम., संबंधित हितग्राहियों की सूची पंचायत सचिवों को उपलब्‍ध करवाकर, समग्र आईडी बनवाने का कार्य करेगी। जनपद सीईओ एवं बी.एम.ओ. समग्र आईडी बनाने के कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगे। एसडीएम को भी उक्‍त कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गये है। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी एवं जनपद सीईओ को दिए गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि टीकाकरण दिवस आगामी शुक्रवार को भी स्‍वास्‍थ कार्यकर्ता, आशा, ए.एन.एम., टीकाकरण कार्य के साथ ही शेष हितग्राहियों की समग्र आई.डी.बनवाने का कार्य पंचायत सचिव से सहयोग से करेगी।

राशन दुकानों पर शतप्रतिशत खाद्यान्‍न वितरण सुनिश्चित करें
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे अपने क्षेत्र की राशन दुकानों पर 100 प्रतिशत हितग्राहियों को प्रतिमाह खाद्यान्‍न वितरण सुनिश्चित करवाएं। उन्‍होने 95 प्रतिशत से कम वितरण करने वाली दुकानों को चिन्हित कर आवश्‍यक जांच कर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा,‍कि प्रत्‍येक दुकान से प्रतिमाह न्‍यूनतम 95 प्रतिशत राशन वितरण अनिवार्य रूप से हो।

कलेक्‍टर ने समाचार पत्रों में 25 नवम्‍बर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय नीमच सीटी में विद्यार्थियों से झाडू लगवाकर साफ-सफाई करवाने संबंधी समाचार पर तत्‍काल जांच कर, संबंधित दोषी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया,कि संबंधित संस्‍था प्रमुख व शिक्षक का कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है। संतोषजनक उत्‍तर प्राप्‍त नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE