नीमच। खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिह डाबर एवं टीम द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध जावद, मनासा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए खनिज गिट्टी एवं खण्डा का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2002 के तहत जप्त किया गया है। उक्त वाहन को पुलिस थाना जावद एवं मनासा की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों में डम्पर क्र. KL832050 गिट्टी एवं ट्रेक्टर क्र. FARMTRAC खण्डा शामिल है।