रतलाम। क्षेत्र भ्रमण के दौरान एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने शासकीय प्रोन्नत प्राथमिक विद्यालय चिल्लर जिला रतलाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मध्यान भोजन की गुणवत्ता देखी एवं बच्चों से चर्चा कर शाला गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षिका से शाला भवन की जानकारी ली। एडीएम ने शिक्षिका सीमा कस्तूरे को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन उपरांत बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी एवं शाला गतिविधियों की प्रगति की जानकारी के साथ 16 दिसंबर को एडीएम कार्यालय में आहूत किया है।