BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 7:21 pm
KHABAR : शव एक पेड़ से लटका मिला जिसको लेकर गहन जांच व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही बाबत जावरा सीएसपी को दिया ज्ञापन, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। कुछ दिन पूर्व ग्राम नागदी तहसील जावरा जिला रतलाम निवासी मुकेश प्रजापत उम्र 35 वर्ष का शव पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित एक पेड़ से लटका मिला था, जिसमें पुलिस का कहना है कि, उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है, परन्तु महोदय, मेने मृतक के भाई से चर्चा की तो पाया कि वह एक खुशमिजाज व्यक्ति था, एवं घर में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। जिसके कारण वह आत्महत्या करे, हमने उसके लेन देन संबंधित व्यवहार को भी टटोला तो पाया कि केवल 5000 रुपए का लेन देन उस पर बाकी था। कोई ऐसा बड़ा कर्ज भी नहीं था, और जिस प्रकार से उसका शव वहां लटका हुआ था जिसमे उसके पैर जमीन से छू रहे थे, उससे यह साफ प्रतीत होता है कि, कोई व्यक्ति जिसके पैर जमीन से लगे हो वह गला कसाने फांसी से कैसे मर सकता है।

साथ ही उसके पास ऐसा कोई मृत्यु लेख भी प्राप्त नहीं हुआ जबकि वह 8 वी पड़ा लिखा था, वह लिख पड़ लेता था। ना ही उसने कभी अपनी पत्नी तुलसा को ऐसी कोई घटना या जानकारी नहीं बताई जिससे वह परेशान हो या दुविधा में हो। पत्नी तुलसा से भी उसके पारिवारिक संबंध मधुर थे, दो बेटा बेटी थे, वह अपनी खुशहाल गृहस्थी जी रहा था। इसलिए परिवार यह मानने के लिए कतई तैयार नहीं है, कि उसने आत्महत्या की होगी । जबकि इस पॉलिटेक्निक रोड़ पर यह हत्या की तीसरी घटना है पूर्व में भी एक बच्चे की निर्ममता से हत्या कर के खंडहर में फेक दिया गया था। जिसका आज तक कोई सुराग ना मिला शाम ढलते ही यह रोड़ वीरान हो जाता है, जिसका फायदा हत्यारे उठा लेते हैं। मेरा आपसे अनुरोध है की इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लें और घटना के सभी पहलुओ की जाँच करे।


पहला जल्द से जल्द इस व्यक्ति की हत्या की जांच की जाए एवं अगर पुलिस इसे आत्महत्या भी मानती है तो इसके कारणों का खुलासा हो की किन लोगों के दबाव में उसने यह कदम उठाया, उन लोगों पर हत्या का केस दर्ज हो दूसरा निवेदन है कि, इस रोड पर या तो अस्थाई चौकी लगाए या कम से कम 112 नंबर के पुलिस वाहन मय सिपाही खड़े होने का स्पॉट बनाए जिससे कम से कम यहां से निकलने वाले लोग सुरक्षित महसूस करे क्योंकि हत्या की यह तीसरी घटना है।


इस ज्ञापन के माध्यम से, में आपसे अनुरोध करती हु की, अप इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करे।


में आपसे यह भी अनुरोध करती है, की मुझे जाँच की प्रगति के बारे में सूचित किया जाए। आपकी त्वरित कार्यवाही और सहयोग के लिए में आपकी आभारी रहूंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE