रतलाम। जावरा क्षेत्र को शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों में निरन्तर सफलता मिल रही है। सवा करोड़ से अधिक की लागत अतिरिक्त कक्ष, लेब व फर्नीचर की स्वीकृति मिली है। कुछ दिनों पूर्व में 92 लाख की स्वीकृति मिली थी।
उल्लेखनीय है कि जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय जावरा विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरन्तर गंभीरता से प्रयास कर रहे है। इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। डॉ पांडेय के प्रयासो से लगभग एक करोड़ 32 लाख रु की लागत से दो विद्यालयों में स्वीकृति मिली है।शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पंचेवा में अतिरिक्त कक्ष,लेबोरेट्री के अलावा बच्चों व शिक्षकों को फर्नीचर व्यवस्था स्वीकृत हुई है।इसके अलावा शासकीय हाईस्कूल रोजाना में भी अतिरिक्त कक्ष,लेब व फर्नीचर की स्वीकृति मिली है। डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों को शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने के लिए किये जा रहे प्रयासों में कुछ दिन पूर्व ही लगभग 92 लाख रु की लागत से हायर सेकंडरी स्कूल मावता,शेरपुर व सुजापुर में अतिरिक्त कक्ष व फर्नीचर व्यवस्था की स्वीकृति मिली है।इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ी में विद्युत लाईन शिफ्टिंग व विस्तारीकरण का कार्य भी स्वीकृत हुआ। डॉ पांडेय के प्रयासों के फलस्वरूप राज्य शासन ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के 16 भवन विहीन हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों की डीपीआर बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके बाद स्वीकृति की सम्भावना होगी। लगातार प्रयास से एक माह में ही सवा दो करोड़ रु से अधिक की लागत के शैक्षणिक कार्याे की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष है। क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने इस सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह व लोकप्रिय विधायक डॉ पांडेय का आभार व्यक्त किया है।