रतलाम। जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया, जनपद पंचायत जावरा के रोजगार सहायक दिलीप सिंह डोडिया ने सक्रिय श्रमिकों का ई केवाईसी 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। सर्वप्रथम 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन ने जिला रोजगार सहायक दिलीप सिंह डोडिया को सम्मानित किया।