छतरपुर। मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनियों के 31 कर्मचारियों पर 420 एवं अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए कम्पनियो की जांच शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार 6 चिटफंड कंपनियों द्वारा 667 निवेशकों की 4 करोड़ से अधिक की राशि आरबीआई के नियम विरुद्ध जमा कराई गई थी और इस राशि का गमन भी किया गया है। जिस मामले की शिकायत प्राप्त होने के बाद छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने चिटफंड कंपनी पिनकौन, ऑक्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, लॉरेंस फाइनेंस, एरआरएन प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीनइच फूड लिमिटेड के खिलाफ धारा 420, 406, 409, 106 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है, इन सभी कम्पनियो द्वारा वर्ष 2013 से 2018 के बीच 4 करोड़ से अधिक की राशि जमा कराई थी।