BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 11:31 am
KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत ग्रामों को किया तंबाकू मुक्त घोषित, नोडल अधिकारी डॉक्टर शिरीन खान ने दी जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत  रतलाम जिले के ग्राम भीलों की खेड़ी , आडवानीया , सांसर,  माकोड़िया रूँडी,  कोटड़ा को तंबाकू मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। नोडल अधिकारी डॉक्टर शिरीन खान ने बताया कि अभियान प्रारंभ से लेकर अब तक 10 गांव को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है।  

अभियान के दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षित किया। स्कूल में तंबाकू मुक्त करने की गतिविधियां की गई है । ग्राम पंचायत में  ग्राम स्तरीय समन्वय समिति  बनाए जा रही है।

ग्राम पंचायत में सचिव/सरपंच/प्रधान को निर्देश दिए और सार्वजनिक स्थानों पर COTPA अधिनियम 2003 का सख्ती से पालन करने एवं चालानी कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए एवं पोस्टर वितरण किया गया । अभियान के दौरान डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा ,  दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर परिधि शुक्ला एवं ज्योतिका मेहता, बीईई कैलाश यादव ने प्रचार प्रसार गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE