BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 12:51 pm
KHABAR : कड़कड़ाती ठंड में उमड़ा आस्था का सागर, श्रीनानक शाह ईमली पर हजारों भक्तों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। स्थानीय मंदिरों के पावन सान्निध्य में धर्म, आध्यात्म और सत्संग की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद हजारों श्रद्धालु श्रीनानक शाह ईमली परिसर में आयोजित सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में उमड़ पड़े। यह दिव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के बड़े साथ महंत श्री नरपतरामजी के सुशिष्य श्री चेतनरामजी (उदयपुर) की प्रेरणा तथा श्रीगणेश उत्सव समिति के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विजय उदासी नाना, हेमेंद्र पंवार, दीपेंद्र सुरागी, गिरीश जोनवाल, मनीष बघेरिया, कालू उपाध्याय, सुमित उदासी व ललित ओझा सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

भजन संध्या में भजन गायकों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति रस में डुबो दिया। राजकुमार मारू ने ‘हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुण धाम की’ से श्रोताओं का मन मोह लिया। निरंजन पाराशर ने ‘हे दुख भंजन मारूति नंदन’ से भक्तों की पुकार बजरंगबली तक पहुंचाई। सत्यनारायण सोनी की ‘हनुमान जी पाना है तो राम-राम बोल’ ने वातावरण को राममय कर दिया। विजय उपाध्याय ने ‘मारो बेड़ो पार लगाई दिजो मां अंजनी का लाल’ से भक्तों की विनय रखी।

गोपाल राठौर की ‘शंकर भोलेनाथ है हमारा तुम्हारा’ और ओम सोनी की ‘जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली’ प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

अंत में सनातन सत्संग मंडल एवं श्रीगणेश उत्सव समिति द्वारा सभी उपस्थित सनातन परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी 64वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया।

अगला सामूहिक पाठ
दिनांक: 9 दिसंबर, मंगलवार
समय: रात्रि 8 बजे
स्थान: श्री परमहंस बालाजी मंदिर, अहिल्यापुरा

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE