BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 1:55 pm
KHABAR : नीमच में गरिमा व उत्साह के साथ मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों की जांची सेहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व दिव्यांग दिवस आज जिले में गरिमा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के खेल मैदान पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य विभाग, नीमच की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दिव्यांग बच्चों और प्रतिभागियों के लिए खेलकूद, चित्रकला, रंगोली तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं और सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर दिव्यांगजनों को विशिष्ट प्रतिभाएँ प्रदान करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि नीमच में दिव्यांगजन हेतु एक विशेष व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, एसडीएम संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, हेमंत हरित, निलेश पाटीदार, आदित्य मालू और लोकेश चांगल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और गजानंद जी के भजन से हुई। संचालन विनीत दुबे ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE