BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 3:55 pm
BIG NEWS : 1814 करोड़ के एमडी ड्रग्स कांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी हरीश आंजना, प्रेमसुख पाटीदार और ओमप्रकाश पाटीदार की 28 करोड़ से अधिक की संपत्तियां फ्रीज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। 1814 करोड़ रुपए के बहुचर्चित एमडी ड्रग्स कांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। गुजरात एटीएस और एनसीबी द्वारा भोपाल के बागरौदा गांव में मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने के बाद सामने आए मुख्य आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है। सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मनीपुलेटर्स एक्ट 1976) कोर्ट ने आरोपी हरीश आंजना, प्रेमसुख पाटीदार और ओमप्रकाश पाटीदार सहित उनके परिजनों के नाम दर्ज 28 करोड़ से अधिक की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। अब इन संपत्तियों को न बेचा जा सकेगा और न ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।

ऐसे खुला था 1814 करोड़ का ड्रग रैकेट-
6 अक्टूबर 2024 को गुजरात एटीएस और एनसीबी ने भोपाल में दबिश देकर एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। अगले ही दिन माल्याखेरखेड़ा से हरीश आंजना को हिरासत में लिया गया। कुछ दिनों बाद प्रेमसुख पाटीदार ने स्वयं को गोली मारकर अफजलपुर थाने में आत्मसमर्पण किया। 

जांच टीम ने एक साल तक की विस्तार से छानबीन- 
जांच में तीनों का मेफेड्रोन सप्लाई नेटवर्क से सीधा संबंध सामने आया। जांच टीम ने एक वर्ष तक कॉल डाटा, वित्तीय लेन-देन, भूमि खरीद-फरोख्त के दस्तावेज व बैंक स्टेटमेंट की विस्तृत छानबीन की। संपूर्ण रिपोर्ट पैकेज सितंबर 2025 में मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट को भेजा गया, जिसके बाद संपत्तियां फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

किन-किन की कितनी संपत्तियां फ्रीज?
हरीश आंजना (माल्याखेरखेड़ा)
- भूमि, मकान, प्लॉट
- दो ट्रैक्टर और एक रेनो कार
- कुल संपत्ति फ्रीजः 11.90 करोड़
-
प्रेमसुख पाटीदार (हतुनिया)
- उदपुरा, गुराड़िया प्रताप, हतुनिया और दारू गांवों में स्थित 39 संपत्तियां
- कुल संपत्ति फ्रीजः 9.80 करोड़
-
ओमप्रकाश पाटीदार (हतुनिया)
- कृषि भूमि व आवासीय संपत्तियां
- कुल संपत्ति फ्रीजः लगभग 7.30 करोड़

ड्रग्स बरामदगी का मूल्य- 1814 करोड़ रुपए
60 किलो तैयार एमडी ड्रग- मूल्य लगभग 300 करोड़
840 लीटर लिक्विड मेफेड्रोन- मूल्य लगभग 1260 करोड़
4000 लीटर रॉ मटेरियल- मूल्य लगभग 300 करोड़
कुल मूल्य - 1814 करोड़ रुपए

कड़ी निगरानी में पूरा नेटवर्क-
एसपी विनोद कुमार मीना ने पुष्टि की कि सफेमा कोर्ट की मंजूरी के बाद तीनों आरोपियों की चल-अचल संपत्तियां, जमीनें और बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
प्रशासन का कहना है कि ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच चल रही है और आगे और कार्रवाई की संभावना है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE