मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक 4 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई-
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में, तथा कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 452/2021, धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में नामजद आरोपी मोहम्मद पिता पिरु अजमेरी, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, जिला मंदसौर, पिछले लगभग चार वर्षों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। विश्वसनीय मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद पुलिस को आरोपी की उपस्थिति की सूचना मिली। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी-
- मोहम्मद पिता पिरु अजमेरी, उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बादाखेड़ी, जिला मंदसौर

पुलिस टीम का योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विजय पुरोहित, सउनि कल्याण सिंह चारेल, आरक्षक अजय (790), पवन सागित्रा (873), पुष्कर (307), सुरेश चौहान (854) तथा सुनील किरार (671) का सराहनीय योगदान रहा।
