BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 4:16 pm
KHABAR : इंदौर में कनाड़िया रोड पर ठेले-गुमटियों को हटाया, नगर निगम कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच चले लात-घूसे, 60 से ज्यादा दुकानों पर की कार्रवाई, सामान भी जब्त किया, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। कनाड़िया रोड पर ठेले-गुमठी वालों को हटाने के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ा कि नगर निगम के कर्मचारियों और ठेले वालों के बीच मारपीट हो गई। वहां उपस्थित लोगों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत किया। अब नगर निगम के कर्मचारी ठेले-गुमठी वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को आवेदन देने जा रहे हैं।


नगर निगम की टीम बुधवार को कनाड़िया रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई से पहले टीम ने अनाउंसमेंट किया और ठेले-गुमठी वालों को हटाना शुरू किया, जो खुद अपना सामान नहीं हटा रहे थे ऐसे ठेले वालों का सामान भी जब्त किया। टीम ने 60 से ज्यादा दुकानों पर कार्रवाई की। जब कार्रवाई पूरी कर टीम वापस लौट रही थी, तभी विवाद हो गया। बता दें कि इस रास्ते पर सब्जी मंडी और काफी दुकानें हैं। अतिक्रमण के कारण जाम के हालात बनते हैं।


दिव्यांग बच्चे को धक्का लगने से हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि निगम की टीम लौट रही थी, तभी जब्त ठेले को उतारने और एक दिव्यांग बच्चे को धक्का लगने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि यहां मारपीट शुरू हो गई। निगम के कर्मचारियों और लोगों के बीच जमकर थप्पड़ चले। इधर, घटना के बाद निगम के कर्मचारियों को पुलिस को सूचना दी। नगर निगम रिमूवल के बबलू कल्याणे ने कहा कि मामले में थाने पर आवेदन दिया जा रहा है।


टीनशेड लगाकर व्यापार कर रहे थे लोग
कनाड़िया रोड पर होलकर प्रतिमा से बायपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगने वाली अवैध दुकानों पर कार्रवाई की गई है। यहां लोगों ने टीन शेड की दुकानें बनाकर व्यापार शुरू कर दिया था। इस रास्ते पर सब्जी मंडी के साथ ही अन्य दुकानें भी संचालित हो रही थीं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। निगम की टीम दल-बल और जेसीबी मशीन के साथ पहुंची और शेड वाली दुकानों को हटाने की कार्रवाई की।


जोन क्रमांक 19 के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि होलकर प्रतिमा से बायपास तक जितनी भी अवैध ठेले-गुमटियां, चाट-चौपाटी और सब्जियों की दुकाने थीं, उन्हें हटाया गया है। 60 से 70 दुकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है और अन्य दुकानों को भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अनाउंसमेंट भी किया गया था। आगे भी यदि कोई यहां दुकान लगाएगा तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE