अशोकनगर। नगर परिषद मुंगावली सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर में प्रतिदिन सख्ती से वसूली अभियान नगर के वार्ड प्रत्येक वार्ड में चलाया जा रहा है। वसूली के लिए दल गठित किए गए हैं जो प्रतिदिन घर घर जाकर नल टैक्स एवं समेकित/ संपत्ति कर की रसीद चौक कर रहे हैं टैक्स जमा न होने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे एवं बकायादारों को दोबारा नल कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। समेकित/संपत्ति कर जमा न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को भी वसूली टीम द्वारा नगर के पालीवाल कॉलोनी में वसूली कार्यवाही की गई जिसमें बकायादारों से जल कर 19000 रूपये एवं समेकित/संपत्ति कर 4000 हजार रूपये वसूला गया। वसूली कार्यवाही में नगर परिषद से जलकर वसूली प्रभारी नवेद क़ाज़ी के साथ राजकुमार विश्वकर्मा वीरू आदिल खान धनसिंह मोंगिया आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।