भौरासा। 22वें उर्स के मौके पर चिश्तिया ग्रुप भौरासा द्वारा देश में अमन-चौन, भाईचारे और उर्स की कामयाबी की दुआओं के साथ 1 दिसम्बर को इरफान शेख यूनिक को चादर सौंपी गई। चादर लेकर वे अजमेर पहुंचे, जहां 2 दिसम्बर को अजमेर दरगाह पर खादिम अबू तालिब चिश्ती द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज़ के आस्ताने पर चादर पेश की गई।
चिश्तिया ग्रुप के सदर रेहान मदनी बिट्टू, नायब सदर अकील बेलिम और मोहम्मद साजिद चिश्ती ने देश-प्रदेश की तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ की। “हम हर साल की तरह इस बार भी अमन-चौन और भाईचारे की दुआओं के साथ चादर पेश कर रहे हैं, ख्वाजा साहब सभी की दुआ कुबूल करें।”