BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 4:34 pm
BIG NEWS : जीवन सिंह शेरपुर की करणी सेना परिवार में महावीर सिंह शक्तावत बापू की धमाकेदार एंट्री, मिली संगठन में ये जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष की लहर, बधाईयों का दौर शुरू, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में करणी सेना परिवार का संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नीमच दौरे पर आए करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संयोजक मंत्री यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला और नीमच जिला अध्यक्ष कुंवर गिरीराज सिंह रूपपुरा की सहमति से नई नियुक्तियां की गईं।

करणी सेना परिवार ने महावीर सिंह शक्तावत (बोरखेड़ी) को नीमच तहसील प्रभारी तथा कुंवर तेज सिंह सिसौदिया (नीमच सिटी) को नीमच नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति के अवसर पर महावीर सिंह शक्तावत ने कहा कि करणी सेना परिवार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर चलना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाना है।

उन्होंने करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर और जिला अध्यक्ष गिरीराज सिंह रूपपुरा के प्रति आभार व्यक्त किया। महावीर सिंह शक्तावत की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE