प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा महिला जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ना रहा।
जिला सहायक अनुसिया मीणा ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैविक खेती, बागवानी, कन्यादान–महादान योजना तथा सहजन (मोरिंगा) जैसी औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।