खरगोन। जिले के कसरावद में कलेक्टर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 एसआईआर का कार्य पूर्ण किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 के समस्त 253 मतदान केंद्रों के बीएलओ साहिबान व सुपरवाइजर उनके सहायक कर्मचारी क्रमशः शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक पूरी टीम के द्वारा निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनिरीक्षण में लगन व कठिन परिश्रम से गणना फॉर्म का वितरण एवं त्रुटि रहित प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइजेशन का कार्य आयोग के निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लिया गया है। जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।
कैलाश डामर तहसीलदार, मुकेश मचार एआरओ, स्नेहलता चौहान नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारीयों रीना किराडे सीईओ, बी एस निगवाल बीईओ, राजाराम कंदोडे बीआरसी, एल एस सोलंकी एसडीओ, उमा नरवरिया सीडीपीओ, राजाराम भट्ट सहकारिता इंस्पेक्टर, डॉ कमलेश सोलंकी सीएमओ, कमलेश गोले सीएमओ जिन्हें नोडल नियुक्त किया गया था। उनकी सतत फील्ड में मॉनिटरिंग एवं निर्वाचन शाखा प्रभारी विजय कुमार वर्मा व हमीद खान एवं निर्वाचन टीम के द्वारा कार्य कराया गया। जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।