BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 5:23 pm
KHABAR : विश्व दिव्यांगजन दिवस पर मुस्कुराए चेहरे, 36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह, दिव्यांगजन कानूनी सहायता के लिए इस नंबर पर तुरंत करें संपर्क, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सहायता के उद्देश्य से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मंदसौर में विशेष उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को कुल 46 सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह केंद्र सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जहां विभाग द्वारा निरंतर दिव्यांग हित में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान निर्मल ज्योति स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा वहां पर हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। वितरित उपकरणों के अंतर्गत 15 दिव्यांगजनों को मोटर ट्राई साइकिल, 08 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 07 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 02 दिव्यांगजनों को सुगम्या केन, 01 दिव्यांगजनों को टीएलएम किट, 01 दिव्यांगजनों को सीपी चेयर, 10 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 02 दिव्यांगजनों को छड़ी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर निगवाल ने दिव्यांगजनों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, तो टोल-फ़्री नंबर 15100 पर तुरंत संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कानूनी सलाह, सहायता एवं सभी आवश्यक जानकारी नि शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आगे कहा कि “वर्ष 2016 में लागू दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानून है। सभी दिव्यांगजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और यदि किसी भी प्रकार का भेदभाव या असमान आचरण हो रहा है तो वे न्यायालय में न्याय प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिव्यांगजन जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी वे हार नहीं मानते और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निरंतर योजनाएँ और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छोटे भवन में संचालित होता था, लेकिन शासन के विशेष प्रयासों से आज यह केंद्र बड़े एवं सुसज्जित भवन में संचालित है, जिसके लिए विशेष बजट भी स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE