दतिया। दतिया जिले के श्रेयस रावत मध्य प्रदेश क्रिकेट अंडर 19 टीम के उप कप्तान बनाए गए है। वे पंजाब में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं जिलेभर के खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह और उन्होंने श्रेयस को बधाई दी है।
दतिया के रहने वाले श्रेयस रावत अब मध्य प्रदेश के अंडर-19 क्रिकेट के उप कप्तान बनाए गए हैं। उपकप्तान बनाए जाने पर जिले के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। वहीं श्रेयस रावत ने मीडिया से अपनी कुछ खास बात साझा की है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में क्रिकेट अंडर-19 की प्रतियोगिता पंजाब में की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम पंजाब में प्रतिनिधित्व कर रही है। श्रेयस रावत ने कहा कि मेरे कोच और मेरे पिता का विशेष योगदान मेरी परफॉर्मेंस में है और मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपनी टीम को हर मूवमेंट पर विजय जीत दिलाऊ। उन्होंने यह भी कहा कि हम पंजाब में भी मध्य प्रदेश का परचम लहराएंगे।