BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 5:55 pm
NEWS : अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा महिला अधिकारिता विभाग परिसर चंदेरिया थाने के पीछे संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। सचिव गोयल ने केस रजिस्टर एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा आश्रय कक्ष में चार आवासित बालिकाओं के केस का संज्ञान लिया गया। प्रभारी नीतू जोशी ने बताया कि किसी भी हिंसा से पीड़ित महिला को अविलम्ब आश्रय एवं अन्य सहायता हेतु केन्द्र एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करवाता है। जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, लैंगिक अभिविन्यास अथवा वैवाहिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। पीड़िता को 5 दिन तक भर्ती अवधि में आश्रय के साथ भोजन, आवास, दैनिक आवश्यकताओं आदि की पूर्ति की जाती है। रिपोर्ट एवं बयान संबंधित थाने द्वारा केंन्द्र पर ही लिए जाते हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के तत्वाधान से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सखी वन स्टॉप सेन्टर संचालित हैं। केन्द्र 24 घण्टे 365 दिन खुला रहता है तथा पारी के अनुसार कुशल परामर्शदाता, सुरक्षा कर्मी एवं हेल्पर सेवा देने को तत्पर रहते हैं। विजिट के दौरान विभाग से चौताली जैन पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विभाग ग्राम साथिने उपस्थित रही जिन्हें सचिव गोयल द्वारा नालसा एवं रालसा द्वारा 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाये जा रहे ‘न्याय आपके द्वार -लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान‘ अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी नीतू जोशी, नेहा शर्मा, पवित्रा जाट, ममता तेली, ममता बैरवा, मयंक भटनागर, एवं पुलिस कांस्टेबल चांद आदि उपस्थित रहे। कोई भी महिला 181 या सम्बन्धित थाना या सीधे ही केन्द्र पर 01472294802 पर सम्पर्क कर केन्द्र की सेवा प्राप्त कर सकती हैं। गोपनीयता के साथ पीड़िता को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराते हुये केन्द्र पर समस्या का समाधान कर महिलाओं का निरन्तर सहयोग किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE