BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2025, 6:48 pm
NEWS : जिला कलेक्टर का जिला चिकित्सालय पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी, सफाई, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। कई कमियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर राजोरिया ने ओपीडी सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन कर मरीजों को बेहतर व त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्टाफ के ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डॉक्टरों की कमी के बावजूद उपचार सेवाएं सुचारू मिलने पर उन्होंने संतोष भी व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान परिसर की कई खिड़कियों और शौचालय क्षेत्र के आसपास गुटका पिक के दाग देखकर कलेक्टर ने असंतोष जताया और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, तथा संवेदनशील स्थानों पर “कृपया यहां न थूकें” जैसे स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

शौचालयों में गंदा पानी भरा मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने और नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने को कहा।
उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने और नए टेंडर की प्रक्रिया को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वार्डों में जाकर मरीजों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक राजकुमार जोशी सहित अन्य चिकित्सा व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE