मंदसौर। विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत रेड रिबन क्लब व शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर द्वारा एड्स की जागरूकता हेतु दौलतपुरा पंचायत से बायपास चौराहे तक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश रजत द्वारा एचआईव्ही और एड्स विषय पर उद्बोधन दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि एचआईव्ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम नही रह पाता है। तथा एचआईव्ही असुरक्षित योन संबंध, संक्रमित खून के संपर्क, संक्रमित सुई का उपयोग करने एवं गर्भावस्था में संक्रमित से बच्चो में फैल सकता है। एचआईव्ही का अंतिम और गंभीर चरण एड्स होता है। हर एचआईव्ही संक्रमित व्यक्ति को एड्स नही होगा यदि ईलाज समय पर प्रारंभ हो जाये। डॉ. रजत द्वारा एड्स से बचाव के विभिन्न तरीके विद्यार्थियों को बताए गए। डॉ. दिलीप कुमार शर्मा प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को संयमित और अनुशासित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. क्षितिज पाठक व्या. चयन ग्रेड -1 द्वारा और आभार अभिनव मालवीय वरि. व्या. द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के रेछ क्लब के सदस्य भावना शर्मा, निरंजन पवैया, डॉ. सतीश गुप्ता, नेहा आठिया उपस्थित रहे।