नीमच। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक चंदन चोरी आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए हैं।
दिनांक 08.09.2025 को फरियादी द्वारा थाना नीमच कैंट पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके आवास परिसर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चंदन का पेड़ चोरी कर लिया गया है। जिस पर थाना नीमच कैंट में अपराध क्रमांक 453/2025, धारा 329(3), 303(2) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चंदन चोरी में संलिप्त आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए। आज मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कंवरलाल पिता प्रताप बावरी, उम्र 58 वर्ष, निवासी पामाखेड़ा, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामान जप्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अग्रिम अनुसंधान प्रगति पर है।
महत्वपूर्ण योगदान-
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक असलम पठान, थाना नीमच कैंट की टीम एवं सायबर सेल नीमच का महत्वपूर्ण योगदान रहा।