नीमच। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 3 दिसंबर 2025 को यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर की दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर एवं उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक संगीता, प्रधान आरक्षक गोपाल सोनी, प्रधान आरक्षक सुभाष परमार तथा आरक्षक चालक रूपेश द्वारा कुल 38 चालान बनाए गए और 15,000 समन शुल्क वसूल किया गया।
ऑटो चालकों की बैठक गैस किट पर सख्ती, तय सीमा में ही वाहन संचालन-
कार्रवाई के साथ ही बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया कि किसी भी ऑटो में गैस किट का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाएगा। शहर में निर्धारित गति सीमा एवं तय किलोमीटर दायरे का पालन अनिवार्य है। बस स्टैंड से भादवा माता या अन्य गांवों में ऑटो द्वारा सवारी ले जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध न्यायालयीन प्रकरण तैयार कर मामला प्रस्तुत किया जाएगा। सभी ऑटो चालक साफ-सुथरी खाकी यूनिफॉर्म एवं बैच लगाकर वाहन संचालित करें।
यातायात पुलिस ने कहा कि चालक अनुशासन का पालन करेंगे तो महिला एवं बुजुर्ग यात्रियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी।
जनता के लिए अपील
यातायात पुलिस नीमच ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। बस एवं ऑटो चालक यूनिफॉर्म और बैच लगाकर चलें। मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। नाबालिग बच्चे किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं।