BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 10:27 am
BIG NEWS : एमपी में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू, अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, दिसंबर महीने में 20-22 दिन शीत लहर चलने का अनुमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। बर्फीली हवाओं से और भी ठिठुरन बढ़ेगी। दिसंबर महीने में 20-22 दिन शीतलहर चलने का अनुमान है। भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। जिससे असर एमपी में अगले दो दिन 6 और 7 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, और सागर संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ेगी।


बात करें मंगलवार-बुधवार रात की तो भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम पचमढ़ी में 6.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 7.1 डिग्री, उमरिया में 8.2, इंदौर में 8.4 डिग्री, शाजापुर-अमरकंटक में 8.7, रीवा-नौगांव में 9 डिग्री, भोपाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जबलपुर में 10.6 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और ग्वालियर में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE