BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 10:58 am
BIG NEWS : नीमच जिले में आरटीओ विभाग की लापरवाही से फिर हुआ भयानक हादसा, बाइक पर सवार होकर जा रहे थे दंपति, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में एक बार फिर आरटीओ विभाग की लापरवाही हादसे का कारण बनी। मालखेड़ा फंटे के समीप हाईवे पर अचानक सामने आकर ट्रक को रोकने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई, हालांकि बाइक सवार दंपति बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर आरटीओ चेकिंग के दौरान वाहनों को बिना सुरक्षा मानकों के अचानक रोक दिया जाता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ट्रक पलटने के बाद स्थिति गंभीर बन गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि बिना उचित संकेत और व्यवस्था के हाईवे पर वाहनों को अचानक रोकना आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता देता है। भीड़ द्वारा विरोध जताने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरटीओ विभाग सुरक्षित चेकिंग व्यवस्था नहीं अपनाता तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE