शाजापुर। जिले की नगर परिषद पोलायकलां का विशेष सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष समेत 8 महिला पाषर्दाे के द्वारा नगर पोलायकला के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लगातार नगर परिषद अध्यक्ष का महिला पार्षद के द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है सम्मेलन में वार्ड क्रमांक 14 में पुरानी पानी की टंकी के सामने निर्माणाधीन 24 दुकानों का आरक्षण, शासकीय बोली एवं निलामी, वार्ड क्रमांक 03 में निकाय को आवंटित शासकीय भूमि पर गीता भवन निर्माण तथा वर्ष 2025-26 की रबी फसल हेतु तालाब-तलाई के भण्डार की निलामी की पुष्टि के साथ अध्यक्ष पवन राजकुमार के निर्देश पर निकाय कार्यालय में उपस्थित उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधियों तथा पत्रकार गणों को बैठक में विशेष रूप से बुलाकर उनके समक्ष पूरी विडियो ग्राफी व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी भगवानसिंह भिलाला ने बताया कि परिषद की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त पार्षद गण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 में निर्माणाधीन 24 दुकानों के आरक्षण का निर्धारण गोटी प्रक्रिया से किया गया, जिसमें 4 दुकानें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, 1 दुकान अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 1 दुकान अनारक्षित वर्ग की विधवा महिला के लिए आरक्षित हुई। शेष 18 दुकानें अनारक्षित श्रेणी के लिए रहेंगी।
परिषद ने उक्त 24 दुकानों के शासकीय आरक्षित मूल्य का निर्धारण किया और निलामी में प्राप्त उच्चतम बोली का 2 प्रतिशत वार्षिक किराया निर्धारित किया। परिषद ने निर्माणाधीन 24 दुकानों को फाउण्डेशन स्तर पर निलाम करने का निर्णय पारित किया।