BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 12:36 pm
KHABAR : टोंककला नकबजनी कांड का 48 घंटे में बड़ा खुलासा, अर्स ज्वेलर्स का मालिक अरबाज सहित 4 गिरफ्तार, एसपी ऑफिस पर फरियादियों का विरोध, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। टोंक खुर्द थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में टोंक कला की बड़ी नकाबजनी वारदात का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले देवास के अर्स ज्वेलर्स के मालिक अरबाज खान को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर की गई, जिन्होंने चोरी की वारदातों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए थे।


29 नवंबर को फरियादी गौतम सिंह राजपूत निवासी टोंक कला ने परिवार के घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सोनी ने विशेष टीम गठित की।


आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे, तकनीकी सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कृष्णपाल सिंह खींची, उम्र 20, निवासी तुलजा विहार कॉलोनी,अल्पेश उर्फ पापी राजा, उम्र 28, निवासी हारून कॉलोनी, पठान कुआं ओर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी का माल अर्स ज्वेलर्स के मालिक अरबाज खान ने खरीदा था। पुलिस ने अरबाज को भी गिरफ्तार कर पूरा गिरोह बेनकाब किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।


चोरी का खुलासा होने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। फरियादी और ग्रामीणों ने देवास एसपी कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि बरामद आभूषण पूरा नहीं मिला, जबकि चोरी हुआ सामान अधिक था। उन्होंने एसपी से मांग की कि, शेष गायब आभूषण बरामद किए जाएं। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए


पुलिस अब इस दिशा में जांच कर रही है किकृक्या अरबाज ने पहले भी चोरी का माल खरीदा है क्या गिरोह अन्य वारदातों में शामिल है


टोंक खुर्द पुलिस की तेज़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा तो हुआ है, लेकिन गायब माल को लेकर सवाल अभी बाकी हैं। अब सबकी नजर पुलिस रिमांड और आगे की बरामदगी पर टिकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE