मंदसौर। सहायक ग्रेड-3 पद से सेवानिवृत्त गोविन्द जोशी (निवासी सीतामऊ, सेवा निवृत्ति तिथि 30/11/2023) को जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्ति संबंधी उपादान राशि प्रदान की गई।
उन्हें पेंशन/ग्रेच्युटी एवं मृत्यु सह सेवा निवृत्ति उपादान 1,06,763, अवकाश नगदीकरण 49,843, तथा बीमा योजना राशि 16,042 का भुगतान किया गया। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जोशी को संबंधित पत्र प्रदान किया।