BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 1:00 pm
BIG NEWS : सीएम यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेडी नड्डा से की मुलाकात, एमपी में पीपीपी मॉडल पर आधारित चार नए मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने का दिया न्योता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बुधवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेडी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर आधारित चार नए मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस महीने मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। दरअसल, मध्यप्रदेश में पीपीपी मॉडल पर शुरू होने वाले चार मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन होना हैं। यह कार्यक्रम इस माह प्रस्तावित है। इसे लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में अन्य क्षेत्रों के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर जन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अभी और चार नए मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।


इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना धार, कटनी, पन्ना और बैतूल में होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आंमत्रण को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की है। जल्द ही तारीख निर्धारित कर 4 नये मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आना हर्ष का विषय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE