BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 1:04 pm
KHABAR : जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के छात्रावासो का अंगुरबाला भगोरा जिला संयाजक जनजातीय कार्य विभाग मंदसौर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिला मुख्यालय पर संचालित सीनियर बालक छात्रावास मंदसौर एवं विकासखण्ड मल्हारगढ़ के सीनियर एवं कन्या छात्रावासो व जूनियर कन्या आश्रम पहैडा सम्मिलित थे  शासन मंशानुरूप छात्रावासो के सुव्यवस्थित संचालन के आवश्यक निर्देश दिये गये जिसमे छात्रावासो की साफ-सफाई, गुणवत्ता युक्त छात्रो को भोजन, बिस्तर सामग्री का अवलोकन कर जिला कार्यालय से प्रदाय की गई नवीन बिस्तर सामग्री प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये तथा छात्रावास भवनो मे शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में छात्रावास का नाम अंकित किये जाने एवं छात्रावास की ब्राहृय दिवालो पर आईलपेंट से छात्रावासी छात्र-छात्राओ को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ की जानकारी, मेनू आवश्यक, दूरभाष नम्बर एवं विभागीय योजनाओ की जानकारी लिखे जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा छात्रावासो मे प्रदाय किये गये आर.ओ. व कन्या छात्रावासो के सी.सी.टी.वी. केमरो के चालू होने का अवलोकन किया गया तथा निर्देशित किया गया कि किसी भी परीस्थिति में सूर्यास्त के बाद कन्या छात्रावासो मे पुरुषो का प्रवेश वर्जित रहे व रात्रीकालीन महिला चौकीदार ही कन्या छात्रावासो मे निवासरत रहेगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE