BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 1:21 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने किया ग्राम कल्याणपुरा और सुरखेड़ा में विकास कार्यों का निरीक्षण, जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम कल्याणपुरा एवं सुरखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

ग्राम कल्याणपुरा में कलेक्टर एवं सीईओ ने वॉटरशेड, कंटूर कार्य एवं गोशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गोशाला में पशुओं की देखरेख, चारे की उपलब्धता तथा स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। वॉटरशेड एवं कंटूर विकास कार्यों की प्रगति देखकर उन्होंने कहा कि इन कार्यों से मिट्टी संरक्षण, जल संचयन एवं कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। 

ग्राम सुरखेड़ा पहुंचकर खेत तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खेत तालाब के भराव स्तर, संरचना की गुणवत्ता तथा किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि खेत तालाब ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण का प्रभावी साधन है, जिससे सिंचाई क्षमता बढ़ती है और फसल उत्पादन में सुधार होता है। निरीक्षण के दौरान सीतामऊ एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ तथा संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE