BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 3:17 pm
BIG NEWS : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बहन की शादी में किया डांस, ग्वालियर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कृतिका तिवारी की हल्दी रस्म, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में थिरकते नजर आ रहे है। शहर के उषा किरण पैलेस में गोपनीय ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच शादी समारोह का आयोजन हुआ।कल हल्दी रस्म के दौरान उन्होंने भाई के सभी शगुन को पूरा कर जमकर डांस भी किया।


कार्तिक आर्यन के घर शहनाई बज रही
दरअसल ग्वालियर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के घर में खुशी की शहनाई बज रही है,ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी छोटी बहन कृतिका तिवारी शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। ग्वालियर के होटल उषा किरण पैलेस में बड़े धूमधाम से शादी का आयोजन हो रहा है। शादी से पहले की रस्में भी चल रही है। इस दौरान हल्दी की रस्म के बीच कार्तिक आर्यन नाचे गाते और मस्ती करते हुए नजर आए। मैरिज पैलेस में गोपनीय ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन सहित बेहद खास नजदीकी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया है।


भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए शादी को एंजॉय कर रहे
बता दें कि कार्तिक आर्यन ग्वालियर के ही रहने वाले है और उनका बचपन ग्वालियर में ही बीता है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड एक्टर्स के बीच अपनी अलग ही पहचान रखते है। इसके बाद भी वह ग्वालियर से कभी दूरी नही बनाते है। जब भी वह ग्वालियर आते, तो शहर के स्ट्रीट फूड से लेकर खास लोकेशन्स पर घूमते हुए नजर आते हैं। फिलहाल कार्तिक आर्यन शूटिंग्स से दूरी बनाकर पूरी तरह भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए शादी को एंजॉय कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE