BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 4:11 pm
KHABAR : दाऊदी बोहरा समाज का नीमच बोहरा लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 6-7 दिसंबर को, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का उद्देश्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित नीमच बोहरा लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट 6 और 7 दिसंबर को कनावटी रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में उमुरे सेहत और अंजुमन हुसामी के तत्वाधान में आयोजित होगा।

टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शहर के बोहरा समाज की चार टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा, जबकि रोमांचक फाइनल मैच 7 दिसंबर दोपहर में खेला जाएगा। पूरा आयोजन दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब मुर्तुजा भाई साहब के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

विजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट लीग प्रणाली पर आधारित रहेगा, जिससे हर टीम को प्रदर्शन का पूरा अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन हमेशा स्वास्थ्य, सामाजिक, पर्यावरणीय और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी दिशा में समाज द्वारा खेल और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में ब्राइट हैंडलूम, हकीम रोप, अल बुरहान ग्लास, रॉयल इंडस्ट्रीज़, मालवा फुटवियर, बुरहानी ऑटो डील और अंजुमन हुसैनी प्रमुख प्रायोजक के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने नीमच के खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और इस रोमांचक क्रिकेट आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE