BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 4:27 pm
BIG NEWS : एमपी विधानसभा के तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, बंदर बनकर हाथ में उस्तरा लेकर पहुंचे कांग्रेसी, बीजेपी बोली- मीडिया में छपने के लिए कर रही नौटंकी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को कांग्रेस विधायक बंदक बनकर हाथ में उस्तरा लेकर पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के हक पर डाका डाल रही है। वहीं इस अनोखे विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है।


एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का 4 दिसंबर, गुरुवार को तीसरा दिन रहा। विपक्ष ने तीसरे दिन भी जनता के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बीजेपी सरकार का बंदर बनकर पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार का बंदर हर वर्ग पर उस्तरा चला रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लगातार भाजपा की सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के हक पर डाका डाल रही है, इसलिए हम लोगों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


बीजेपी ने बोला हमला
विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का मजाक उड़ाती है। न्यायपालिका का अपमान करती है। मीडिया में छपने के लिए नाटक कर रही है। उन्होंने पूछा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उनके मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अर्जुन सिंह थे। क्या वह बंदर थे ? कांग्रेस सिर्फ मीडिया में छपने के लिए नौटंकी कर रही है।


पहले-दूसरे दिन भी किया था प्रदर्शन
आपको बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस शीतकालीन सत्र के पहले दिन भी प्रदर्शन की थीं। विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने ‘सीरप कांड’ को लेकर कांग्रेस विधायक सेना पटेल पूतना बनीं थीं और कहा था कि बच्चों की जान जा रही है, इसलिए पूतना बनकर प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन किसानों के मुद्दे पर तख्तियां लेकर पहुंचे थे। जिनमें लिखा था- ‘किसानों की चिड़िया बन खेत चुग रही सरकार’, अन्य पोस्टर में लिखा था ‘किसान के नाम पर सत्ता टिकाई, अब उसी किसान को भावांतर में डुबाई’ और ‘मिट्टी में मिला सरकारी सपना, कर्ज में डूबना किसान अपना।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE