BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 4:51 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय में आपातलीन सेवाओं को सुदृढ करने बैठक सम्‍पन्‍न, डॉ. पाटील ने कहा- मरीजों को अतिआवश्‍यक होने पर ही रैफर किया जाए, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में आपातकालीन विभाग की सेवाओं को सुदृढ करने हेतु आपातकालीन विभाग मे कार्यरत चिकित्सकों एंव नर्सिंग स्टाफ की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके खद्योत एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र पाटील द्वारा आयोजित की गई।

बैठक में निर्देश दिए गये कि आकस्मिक चिकित्सा ईकाई में आने वाले सभी मरीजों को तत्परतापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए।जो सेवाए जिला चिकित्‍सालय नीमच में प्रदान की जा सकती है। उसके लिये मरीज को अनावश्‍यक रैफर नही करे, यदि रैफर किया जाना अत्यन्त आवश्‍यक है, तो रैफरल पर्ची पर रैफर टू हायर सेन्टर लिखकर रैफरल करे। किसी भी स्थिति में निजी संस्थान में रैफर नही करे। साथ ही रैफर करने वाले चिकित्सक स्वयं, मरीज का परीक्षण कर, रैफर करें तथा अपना पूरा नाम एवं हस्ताक्षर, रैफर पर्ची पर करें। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये, कि सभी चिकित्सक एंव स्टॉफ अपनी उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से ही दर्ज करे और निर्धारित समय कर्तव्‍य पर उपस्थित रहे।

बैठक में डॉ.पाटील ने उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया, कि उपरकरण, दवाईयां एवं अन्य सामग्री की आवश्‍यकता होने पर तत्काल मांगपत्र दे, जिससे मरीजों के ईलाज में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। यह जानकारी सिविल सर्जन नीमच डॉ.महेन्‍द्र पाटील द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE