BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 5:28 pm
KHABAR : नीमच में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता पर विशिष्ट सेमीनार रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के सौजन्य से सम्पन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ‘‘वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता’’ पर विशिष्ट सेमीनार रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। सेमीनार में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 प्रतिभा कालानी के साथ भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल के एजीएम मयंक सेमवाल, जिला अग्रणी बैंक - स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक शितांशु शेखर, नाबार्ड के प्रबंधक योगेन्द्र सैनी, वित्तीय साक्षरता काउन्सलर विजय कुमार चतर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 पी.सी. रांका आदि मंचासीन थे।

 
प्राचार्य डॉ0 प्रतिभा कालानी ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए महिलाओं के लिए वित्तीय शिक्षा को आवश्यक बताया। सेमीनार के संचालक डॉ0 पी.सी. रांका ने बताया कि आज के तकनीकी युग में वित्तीय प्रबंधन का ज्ञान होना अति आवश्यक है, क्योंकि आज का जीवन अर्थ की धुरी पर घुम रहा है। आर.बी.आई., भोपाल के प्रबंधक श्री मयंक सेमवाल ने कहा कि व्यक्ति को लालच से बचना चाहिए तथा जीवन की सुरक्षा के लिए बीमा अवश्य कराना चाहिए। सी.एम.एल. के ईश्वर चन्द्र ने पी.पी.टी. के माध्यम से से वित्तीय धोखाधड़ी के दुष्परिणामों को बताया। अग्रणी बैंक के मैनेजर शितांशु शेखर ने अपने सम्बोधन में कहा कि वित्तीय जागरूकता अपने वित्त का बेहतर प्रबन्धन करने, समझदारी भरे निर्णय लेने और धोखाधड़ी से बचाने में मदद करती है। वित्तीय जागरूकता काउन्सलर विजय कुमार चतर ने छात्राओं को वित्तीय फ्रॉड से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया।


सेमीनार में बैंक के अन्य सहायक कर्मचारी कमलेश व्यास, दुखीराम डामरिया, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 बीना चौधरी, डॉ0 रश्मि हरित, डॉ0 देवेश सागर, डॉ0 महेन्द्र राव, लेब टेक्नीशियन नरेन्द्र शर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 पी.सी. रांका ने किया तथा आभार बैंक के काउन्सलर विजय कुमार चतर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE