चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 3 दिसंबर को रामदेवजी का चंदेरिया स्थित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुनील कुमार गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उपस्थित रहे। अध्यक्षता जितेन्द्र गढ़वाल उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ ने की। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा उपरना ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
विशेष दिवस पर बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें 50 मीटर दौड़, चम्मच रेस, कुर्सी रेस, रुमाल झपट्टा, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगितायें सम्मिलित रही। 50 मीटर दौड़ में प्रथम प्रहलाद गिरी, द्वितीय विष्णु भोई, चम्मच रेस में प्रथम किशन तेली, द्वितीय शांतिलाल कुमावत, कुर्सी रेस में प्रथम राजू जाट, द्वितीय अमन शेख, गुब्बारा फूलाओ में प्रथम कन्हैयालाल भोई, द्वितीय मोहम्मद गुलफाम, रुमाल झपट्टा में प्रथम सपना शर्मा, दीपिका शक्तावत, मंतशा कुरैशी वहीं द्वितीय स्थान पर वृंदा चौहान, नंदिनी शर्मा, प्रांजल लौहार रही। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्थापक सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि अतिथियों ने चंदेरिया के श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान के संचालित दिव्यांग विद्यालय की आवासीय सुविधाओं एवं शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान सरकारी अधिवक्ता भारती गहलोत, नंदलाल वैष्णव, विशेष शिक्षक प्रदीप कुमार पटवा, राहुल, सांवरमल भट्ट, दीपक शर्मा, वार्डन भेरूलाल तेली, अध्यापिका गायत्री सारस्वत उपस्थित रहे।