चित्तौड़गढ़। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक के बोरीमादा गाँव के शोधार्थी सुखदेव जी जीवी कुमार नागर को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के शिक्षा विभाग से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति, प्रत्यक्षण एवं समस्याओं का अध्ययन विषय पर शोध उपाधि प्रदान की गई है। इन्होंने अपना शोध कार्य डॉ महेश कुमार तिवारी प्राचार्य मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग चित्तौड़गढ़, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया हैस उल्लेखनीय है कि नागर ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) में जूनियर रिसर्च फैलोशिप अवार्ड प्राप्त किया है।