नीमच। मध्यप्रदेश करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संयोजक मंत्री यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला एवं नीमच जिला अध्यक्ष कुंवर गिरीराज सिंह रूपपुरा की सहमति से महावीर सिंह शक्तावत (बोरखेड़ी) को नीमच तहसील प्रभारी तथा कुंवर तेज सिंह सिसौदिया (नीमच सिटी) को नीमच नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपलक्ष्य में बापू मित्र मंडल द्वारा दोनों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर पार्क रोड स्थित ‘दो भाई के नाम’ से संचालित कार्यालय पर गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में महावीर सिंह शक्तावत व कुंवर तेज सिंह सिसौदिया का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बापू मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि समाजसेवी बापू लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएँगे। मंडल सदस्यों ने कहा कि “सर्व समाज के लिए हम सब एकजुट” का संदेश यह दर्शाता है कि समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपसी सहयोग और जागरूकता से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

मित्र मंडल ने इस जिम्मेदारी के लिए करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर और जिला अध्यक्ष गिरीराज सिंह रूपपुरा के प्रति आभार व्यक्त किया।
